Excitel लेकर आया नया ब्रॉडबैंड प्लान, 400Mbps इंटरनेट स्पीड के साथ मिलेगा OTT का मजा
Excitel का नया Cable Cutter Plan लॉन्च हो गया है। इस ब्रॉडबैंड प्लान में 400Mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है। इसमें OTT का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Published By: ajay verma | Published: Jul 27, 2023, 10:54 AM (IST)
हाइलाइट
- Excitel ने Cable Cutter Plan को लॉन्च किया है।
- इस प्लान में 400Mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है।
- इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 600 रुपये से कम रखी गई है।
भारतीय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel ने अपने यूजर्स के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम 'Cable Cutter Plan' है। इस नए ब्रॉडबैंड पैक में 300Mbps से ज्यादा की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रॉडबैंड प्लान में लाइव टीवी और OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। आइए नीचे खबर में एक्साइटल के नए प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Excitel Cable Cutter Plan
एक्साइटल के नए केबल कटर प्लान का प्राइस 592 रुपये है। यह कीमत 12 महीने के लिए है। ग्राहक इस प्लान को तीन महीने के लिए 847 रुपये देकर खरीद सकते हैं। अब इस ऑल-इन-वन होम एंटरटेनमेंट प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 400Mbps की अल्ट्रा-फास्ट इंटरनेट स्पीड प्रदान की जा रही है।
इसमें 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल मिल रहे हैं। साथ ही, 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसमें Disney+ Hotstar, SonyLIV, ALT Balaji, Hungama Play, Hungama Music, Hubhopper, Shemaroo, Fancode, DistroTV, Epicon और ZEE5 जैसे ओटीटी ऐप शामिल हैं।
कंपनी के को-फाउंडर विवेक रैना का कहना है कि हमें बहुत खुशी है कि कि हमने Cable Cutter प्लान को लॉन्च किया है। यह ब्रॉडबैंड प्लान केबल टीवी व होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में गेम-चेंजर साबित होगा। इसमें यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ लाइव टीवी और ओटीटी ऐप का एक्सेस मिल रहा है।
Disney+ Hotstar प्लान किया लॉन्च
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्साइटल ने अपने यूजर्स को ज्यादा बेनेफिट्स देने के लिए कुछ दिन पहले Disney+ Hotstar के साथ हाथ मिलाया था। इस साझेदारी के तहत कंपनी ने नया प्लान लॉन्च किया था, जिसका नाम Disney+ Hotstar प्लान है। इसकी कीमत 599 रुपये रखी गई है।
इस ब्रॉडबैंड प्लान में 400Mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है। साथ ही, प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस और 550 से अधिक लाइव चैनल मिल रहे हैं। इस प्लान को मंथली बेसिस पर खरीदा जा सकता है।
इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में Smart TV with Smart Wi-Fi’ नाम का ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया था। इस ब्रॉडबैंड प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को 32 इंच का टीवी मुफ्त में दिया जा रहा था। इस टीवी में एचडी डिस्प्ले और AV Port, 512MB RAM व 4GB रैम जैसे फीचर मिल रहे हैं।
अब बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो ब्रॉडबैंड प्लान में 300Mbps की स्पीड से डेटा मिलता है। इसमें Alt Balaji, Hungama Play, Hungama Music, Shemaroo और Epic On जैसे ओटीटी सहित लाइव टीवी चैनल का एक्सेस दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।