BSNL का धाकड़ प्लान, 350 से कम में मिलेगी 60 दिन की वैलिडिटी, साथ ही डेटा-कॉलिंग का मजा

BSNL के पास एक खास प्लान है। इस पैक में 60 दिन की वैधता के साथ-साथ रोज हाई-स्पीड डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें फ्री कॉलिंग भी मिल रही है। इसकी कीमत 350 रुपये से कम है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 12, 2025, 12:12 PM (IST)

BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में हर रेंज के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इस कारण यूजर्स के लिए अच्छा प्लान तलाशना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम आपको यहां टेलीकॉम कंपनी के ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 50 से ज्यादा दिन की वैधता मिलेगा। इंटरनेट यूज करने के लिए रोजाना हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस रिचार्ज प्लान की कीमत 350 रुपये से कम है। और पढें: BSNL यूजर्स को झटका, 107 रुपये के प्लान की वैलिडिटी हुई कम

BSNL 345 Prepaid Plan

बीएसएनएल इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डेटा और 100SMS ऑफर कर रहा है। इस पैक में अन्य रिचार्ज प्लान्स की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है, जिससे यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर घंटो बात कर सकते हैं। इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 60 दिन की है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है। और पढें: BSNL का बजट में आने वाला धांसू प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 3300GB डेटा

अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप 2 रुपये ज्यादा देकर 347 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में ऊपर वाले पैक की तरह 100SMS मिल रहे हैं। इसमें 1GB डेटा की बजाय 2GB डेटा दिया जा रहा है। प्लान में फ्री कॉलिंग मिल रही है। हालांकि, इसमें 54 दिन की वैलिडिटी मिल रही है।

न्यू ईयर ऑफर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पिछले महीने यानी जनवरी की शुरुआत में न्यू ईयर ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत सालाना प्लान की वैधता में बढ़ोतरी की गई। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को 2399 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करने पर 425 दिन की वैधता मिली। इसकी असल वैलिडिटी 395 दिन की थी। हालांकि, अब यह ऑफर समाप्त हो चुका है। अब इस प्लान में 395 दिन की समय सीमा मिलेगी।

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ रिचार्ज प्लान में बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।