BSNL ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए आई नई सर्विस, बिना राउटर के मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने National Wi-Fi Roaming सर्विस को पेश किया है। अब यूजर्स बिना राउटर के कहीं भी इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Nov 12, 2024, 12:28 PM (IST)

BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने देश में नेशनल वाईफाई रोमिंग सर्विस को लॉन्च कर दिया है। यह सेवा BSNL FTTH (fiber-to-the-home) यूजर्स को कंपनी के नेटवर्क से सीधा जोड़ेगी, जिससे वे हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बता दें कि वर्तमान में बीएसएनएल एफटीटीएच यूजर को उस ही लोकेशन पर इंटरनेट सर्विस मिलती है, जहां राउटर लगा है। हालांकि, नए सर्विस के आने के बाद यूजर्स पूरे देश में कहीं भी सुपर फास्ट इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। और पढें: BSNL ने नया सस्ता ‘Spark Plan’ किया लॉन्च, मिलेगा फास्ट इंटरनेट, फ्री कॉलिंग और OTT का मजा

BSNL National Wi-Fi Roaming Service

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने कहा कि नेशनल वाईफाई रोमिंग सेवा सिंपल और सिक्योर है। इसके आने से यूजर्स देश में कहीं से भी इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। कंपनी ने आगे यह भी कहा कि यदि कोई ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और वहां बीएसएनएल वाई-फाई मौजूद है, तो वह उस कनेक्शन के माध्यम से इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएगा। और पढें: BSNL का दिवाली धमाका! अब महज Rs 399 रुपये में पाएं 3300GB डेटा, प्लान हुआ सस्ता

इस सर्विस को यूज करने के लिए यूजर्स को https://portal.bsnl.in/ftth/wifiroaming वेबसाइट पर जाना होगा। यहां एफटीटीएच कनेक्शन और मोबाइल नंबर एंटर करके वेरिफाई करना होगा। इसके बाद सुपरफास्ट डेटा मिलना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस सेवा का आने से कंपनी को अलग पहचान मिलने के साथ प्राइवेट टेलीकॉम जाइंट्स Jio और Airtel को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: BSNL लेकर आया खास ऑफर, कम दाम में मिलेंगे खास ब्रॉडबैंड प्लान

बदला लोगो

टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने पिछले महीने अपना लोगो बदला। साथ ही, टैगलाइन में भी बदलाव किया। इतना ही नहीं यूजर्स के लिए 7 नई सेवाएं भी पेश की। सबसे पहले लोगो की बात करें, तो इसके सर्किल में ग्रे की बजाय भगवा रंग है। इसके आसपास सफेद और हरे रंग के एरो बने हैं। इसके नीचे कनेक्टिंग भारत लिखा है।

कंपनी की ओर से IFTV के तहत फाइबर बेस्ड लाइव टीवी सर्विस शुरू की गई। इसके तहत 500 से ज्यादा प्रीमियम चैनल मिलेंगे। इसके अलावा, Any Time SIM (ATS) Kiosks और Direct to Device service को भी पेश किया गया।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।