BSNL ने दिया बड़ा झटका! घटाई इस प्लान की वैधता, सिर्फ इतने दिन रहेगा एक्टिव

BSNL ने अपने 147 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता को घटा दिया है। इस पैक में 25 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इससे पहले कंपनी ने 99 और 197 रुपये वाले पैक की समय सीमा कम की थी।

Published By: ajay verma | Published: Aug 02, 2025, 10:38 AM (IST)

BSNL पिछले कई दिनों से अपने प्रीपेड प्लान्स में मिलने वाली सेवाओं में फेसबदल कर हाल है। हाल ही में 99 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता को कम किया गया था। इस कड़ी में अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक बार फिर से 147 रुपये वाले पैक में मिलने वाली वैलिडिटी को घटा दिया है। इसका अर्थ यह है कि प्रीपेड पैक कम दिन एक्टिव रहेगा। और पढें: BSNL ने नया सस्ता ‘Spark Plan’ किया लॉन्च, मिलेगा फास्ट इंटरनेट, फ्री कॉलिंग और OTT का मजा

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 147 रुपये वाले रिचार्ज पैक की समय सीमा को कम किया है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को इस पैक में 25 दिन की वैधता मिलेगी। ब्राउजिंग करने के लिए 10GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही, घंटो बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस प्लान में पहले पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। और पढें: BSNL का 100GB डेटा प्लान चलेगा पूरे 60 दिन, कीमत 500 से भी कम

99 रुपये वाले प्लान की डिटेल

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि बीएसएनएल ने 147 रुपये वाले पैक से पहले 99 रुपये वाले प्लान की समय सीमा को घटाया था। अब इस प्लान में 17 दिन की बजाय 15 दिन की वैधता दी जा रही है। इस पैक को नंबर एक्टिव रखने के लिए ही बाजार में उतारा गया है। और पढें: BSNL का 35 दिन चलने वाला प्लान, कीमत 200 से कम

इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाली अन्य सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस रिचार्ज पैक में पहले की तरह 50MB डेटा मिल रहा है। दूसरे टेलीकॉम नेटवर्क पर बात करने के लिए फ्री कॉलिंग दी जा रही है।

अंत में आपकी जानकारी के लिए बता चलें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ऊपर बताए गए प्रीपेड प्लान से पहले 197 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता घटाई थी। इस प्लान में 70 दिन की जगह 54 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इस दौरान इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डेटा और 100 SMS दिए जा रहे हैं। इस पैक में कॉलिंग के लिए 300 वॉइस कॉल मिनट भी मिल रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।