Jio, Airtel और Vi के जबरदस्त प्लान, रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ मिलेंगे ये बेनेफिट्स

Jio, Airtel और Vi के पास कई शानदार प्रीपेड प्लान्स हैं, जिनमें 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। डेटा के अलावा प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 03, 2023, 01:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • इन रिचार्ज प्लान्स में बेहिसाब डेटा और प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
  • जियो, एयरटेल और वीआई के प्रीपेड पैक्स में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
  • वोडाफोन आइडिया अपने प्रीपेड पैक में 5GB एक्सट्रा डेटा देता है।

Reliance Jio, Airtel और Vi ने हर रेंज में प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। इन सभी में यूजर्स की जरूरत के हिसाब से डेटा के साथ असीमित कॉलिंग दी जा रही है। इसके अलावा कई रिचार्ज पैक्स के साथ प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। हालांकि, काफी संख्या में प्रीपेड पैक होने के कारण सही प्लान चुनना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम आपको इस खबर में तीनों टेलीकॉम कंपनियों के चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको प्रतिदिन 2GB डेटा सहित वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

जियो इस प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा के साथ 100SMS देता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड और सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की समय सीमा 28 दिन की है। और पढें: क्या है 5G Network Slicing? Airtel की इस नई सुविधा से कैसे भीड़ में भी मिलेगा तेज इंटरनेट

Jio का 533 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड पैक की समय सीमा 56 दिन की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डेटा और 100SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड और सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जाता है। और पढें: 365 दिन वाला Vi प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा

Airtel का 319 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो का यह शानदार प्लान है। इसकी वैधता एक महीने की है। इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ 100SMS मिलते हैं। साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा प्लान के साथ विंक म्यूजिक और फ्री हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Airtel का 549 रुपये वाला प्लान

इस प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा और 100SMS मिलते हैं। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान के साथ फ्री हेलो ट्यून, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, इस डेटा पैक की वैलिडिटी 56 दिन की है।

Vi का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया के इस प्रीपेड प्लान की वैधता एक महीने की है। इसमें रोज 2GB डेटा और 100SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर व डेटा डिलाइट्स जैसे बेनेफिट्स दिए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें 5GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।