Airtel vs Jio vs Vodafone Idea: किस कंपनी का 299 रुपये का रिचार्ज प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट? जानें यहां
Airtel vs Jio vs Vodafone Idea: आज हम आपको तीनों ही कंपनी के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि एक ही कीमत में अलग-अलग बेनेफिट्स प्रोवाइड करत हैं। यहां देखें किस कंपनी का 299 रुपये वाला प्लान रहेगा आपके लिए बेस्ट।
Published By: Manisha | Published: Mar 10, 2026, 05:30 PM (IST)
Airtel vs Jio vs Vodafone Idea: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां लगभर एक जैसी कीमत वाले कई रिचार्ज प्लान्स लेकर आती हैं। हालांकि, इन प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट्स इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि एक ही कीमत में अलग-अलग बेनेफिट्स प्रोवाइड करत हैं। यह 299 रुपये का प्लान है। Jio-Airtel-Vodafone Idea तीनों ही कंपनियां अपने यूजर्स के लिए 299 रुपये की कीमत वाला किफायती प्लान लेकर आती है। इन प्लान्स में आपको अलग-अलग बेनेफिट्स मिलते हैं।
Airtel Rs 299 Plan
Airtel कंपनी के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो यह भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को डेली 1GB डेटा का एक्सेस मिलता है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्लान में यूजर्स को 28GB डेटा का एक्सेस दिया गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा शामिल है।
Jio Rs 299 Plan
Jio कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में 299 रुपये का रिचार्ज प्लान लेकर आती है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो जियो के इस प्लान में कंपनी डेली 1.5GB डेटा का एक्सेस प्रोवाइड करती है। 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में यूजर्स को 42GB डेटा का एक्सेस मिलता है। डेटा के अलावा, जियो के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसके साथ आप डेली 100 फ्री SMS अपने दोस्तों को भेज सकेंगे।
Vodafone Idea Rs 299 Plan
Vodafone Idea के 299 रुपये के रिचार्ज प्लान की बात करें, तो इस प्लान में भी कंपनी 28 दिन तक की वैलिडिटी प्रोवाइड करती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो वोडाफोन आइडिया के प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सपोर्ट मौजूद है। साथ ही आप प्लान में डेली 100 SMS भेज सकते हैं। इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया का प्लान यूजर्स को मिड-नाइट डेटा व वीकेड डेटा रोलओवर की सुविधा देता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।