Airtel लेकर आया नया प्रीपेड प्लान, 45 दिन के लिए मिलेगा हाई-स्पीड डेटा

Airtel ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इस पैक में 600SMS दिए जा रहे हैं। इसमें रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Jun 19, 2024, 10:40 AM (IST)

हाइलाइट

  • Airtel नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है
  • इस पैक की कीमत 279 रुपये है
  • इसमें रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है

Airtel ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान बाजार में उतार रहा है। हाल ही में 395 रुपये वाले पैक को लॉन्च किया गया था। अब टेलीकॉम कंपनी ने 279 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस लेटेस्ट रिचार्ज पैक में 30 दिन से ज्यादा की समय सीमा दी जा रही है। इसमें 500 से अधिक SMS दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, हाई स्पीड डेटा भी मिल रहा है। इसके आने से Jio और Vi को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Jio-Airtel: 56 दिन वाले धांसू प्रीपेड प्लान, फ्री OTT के साथ मिलेगा सुपरफास्ट डेटा

Airtel Rs 279 Plan

एयरटेल के इस प्रीपेड पैक की कीमत 279 रुपये है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिल रहा है। यदि यूजर समय से पहले डेटा खत्म कर देते हैं, तो डेटा नहीं मिलेगा। इसके लिए डेटा वाउचर खरीदना पड़ेगा। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 600SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की समय सीमा 45 दिन की है। और पढें: Airtel लाया Rs 50 से कम का डेटा प्लान, IPL लवर्स होंगे खुश

अन्य बेनेफिट्स

इस नए प्रीपेड पैक में Apollo 24|7 Circle की मेंबरशिप मुफ्त में दी जा रही है। इसमें फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल दिया जा रहा है। यह प्लान उन यूजर्स के सबसे ज्यादा काम आएगा, जो केवल सिम एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराते हैं। और पढें: Airtel लाया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, डेली 2.5GB डेटा के साथ JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन FREE

कहां से कर सकते हैं रिचार्ज

एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान को ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप के प्रीपेड सेक्शन में जाकर रिचार्ज कराया जा सकता है।

395 रुपये वाले प्लान की डिटेल

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने 279 रुपये वाले पैक को पेश करने से पहले 395 रुपये वाले प्लान को उतारा था। इस पैक में कुल 6GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें असीमित कॉलिंग मिल रही है। साथ ही, 600SMS भी दिए जा रहे हैं। अन्य बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो इस पैक में भी विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन, हेलो ट्यून और Apollo 24/7 का एक्सेस दिया जा रहा है। इस पैक की वैधता 56 दिन की है।

इससे पहले कंपनी ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया रिचार्ज प्लान पेश किया था। इसमें डेली 3GB डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में तीन माह के लिए Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में मिल रहा है। साथ ही, 20 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।