क्रिकेट के सीजन में मिस नहीं होगा कोई मैच, Airtel इन प्लान के साथ ऑफर कर रहा अनलिमिटेड 5G डेटा और Disney+ Hotstar
Airtel ने अपने सभी 5G यूजर्स के लिए अनलिमिडेट डेटा ऑफर किया है। इसके साथ ही एयरटेल इस क्रिकेट के सीजन में कई प्लान के साथ फ्री में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है।
Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 30, 2023, 04:29 PM (IST)
हाइलाइट
- Airtel अपने यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है।
- एयरटेल कुछ प्लान्स के साथ फ्री में Disney+ hotstar भी ऑफर कर रहा है।
- IPL 2023 से लेकर ICC ODI World Cup के सभी मैच का लुफ्त उठा सकेंगे।
IPL 2023 कल यानी 31 मार्च से शुरू हो रहा है। IPL का यह सीजन Jio Cinema पर फ्री में देखा जा सकता है। IPL के बाद एशिया कप, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े क्रिकेट इवेंट आयोजित किए जाएंगे। ये सभी टूर्नामेंट Disney+ Hotstar पर आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट मैच देखने के लिए आपको ज्यादा डेटा की जरूरत होगी। इसके लिए Airtel और Jio अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहे हैं।
5G सर्विस लॉन्च करने के साथ ही Jio ने सभी यूजर्स के लिए फ्री में अनलिमिटेड डेटा की घोषणा की थी। वहीं, Airtel ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया है। Airtel अपने 239 रुपये से ऊपर के सभी अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान के साथ फ्री में 5G डेटा ऑफर कर रहा है। हालांकि, इसके लिए यूजर के पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है। साथ ही, यूजर उस शहर से हो, जहां एयरटेल ने 5G सर्विस शुरू की है।
Airtel इसके साथ यूजर्स को कुछ प्रीपेड प्लान के साथ Disney+ Hotstar का भी सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। आइए, जानते हैं Airtel के इन प्रीपेड प्लान के बारे में...
399 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ 4G स्मार्टफोन यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा मिलता है। 5G यूजर्स को अनलिमिडेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। एयरटेल इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ 4G स्मार्टफोन यूजर्स को डेली 3GB डेटा मिलता है। 5G यूजर्स को अनलिमिडेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। एयरटेल इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
839 रुपये वाला प्लान
Airtel का यह प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ 4G स्मार्टफोन यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है। 5G यूजर्स को अनलिमिडेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। एयरटेल इस प्लान के साथ 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
3359 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह एनुअल प्रीपेड प्लान 356 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ 4G स्मार्टफोन यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा मिलता है। 5G यूजर्स को अनलिमिडेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। एयरटेल इस प्लान के साथ 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।