Airtel लेकर आया धाकड़ प्लान, हाई-स्पीड डेटा के साथ मिलेगी 1 साल की वैधता
Airtel ने अपने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय यूजर्स के लिए नया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान लेकर आया है। इस पैक में हाई स्पीड डेटा सहित बहुत कुछ दिया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Apr 25, 2025, 03:49 PM (IST)
Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार कर नया प्लान लॉन्च किया है। इस इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को खासतौर पर ग्लोबल कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए लाया गया है। इसके तहत 189 देशों में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। आइए जानते हैं नए प्लान और उसमें मिलने वाले बेनेफिट की डिटेल...
Airtel IR Plan
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मुताबिक, नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की कीमत 4000 रुपये है। इस पैक में एक साल की वैधता दी जा रही है। इसमें इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 5GB डेटा दिया जा रहा है। बात करने के लिए 100 वॉइस मिनट और 100SMS मिल रहे हैं। ये सभी सुविधाएं उन NRI को मिलेंगी, जो लंबे समय से देश से बाहर रहे हैं। वहीं, भारत में इस प्लान को रिचार्ज कराया जाता है, तो यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाएगा। अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। साथ ही, डेली 100SMS भी मिलेंगे।
कंपनी ने बताया कि इस प्लान का उपयोग उस ही नंबर के साथ किया जा सकता है, जिसका यूज देश से बाहर किया जा रहा है। इसके साथ अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
मिलेंगी ये अन्य सुविधाएं
- ऊपर बताए गए प्लान को रिचार्ज करने के बाद इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलेगी।
- दूसरे देश में लैंड करने के बाद सिम अपने आप एक्टिव हो जाएगी और 24 घंटे कस्टमर सपोर्ट मिलेगा।
- इस प्लान को 189 देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसमें उन यूजर्स के लिए ऑटो-रिन्यूअल फीचर को जोड़ा गया है, जो बार-बार विदेश यात्रा करते हैं।
- यह किफायती रिचार्ज प्लान है। इसकी कीमत विदेश में बिकने वाली सिम से कम है।
- Airtel Thanks ऐप के माध्यम से बिल को चेक करने के साथ डेटा रिचार्ज कराया जा सकता है।
451 रुपये वाला प्लान
बताते चलें कि टेलीकॉम जाइंट एयरटेल ने इस महीने की मध्य में 451 रुपये वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान में कुल 50 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस पैक में पूरे 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग नहीं मिल रही है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।