comscore

Airtel लाया नया प्रीपेड प्लान, 600SMS के साथ मिलेगा सुपरफास्ट डेटा

Airtel अपने यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इसकी कीमत 395 रुपये है। इसमें 56 दिन की समय सीमा दी जा रही है। इस पैक में सुपरफास्ट डेटा के साथ 600SMS मिल रहे हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 05, 2024, 03:45 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Airtel नया प्लान लेकर आया है
  • इस पैक में सुपरफास्ट डेटा दिया जा रहा है
  • एयरटेल के नए प्लान की कीमत 400 रुपये से कम है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Airtel अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इस पैक की कीमत 400 रुपये से कम है। इस लेटेस्ट प्लान में हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्लान के साथ प्रीमियम ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। प्लान में 600SMS भी मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस रिचार्ज पैक के बाजार में आने से Jio, BSNL और Vi (Vodafone idea) को जबरदस्त टक्कर मिलेगी। चलिए इस नए एयरटेल प्लान (Airtel Prepaid Plan) के बारे में जानते हैं विस्तार से… news और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां

Airtel Prepaid Plan

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 395 रुपये है। इस पैक में कुल 6GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसमें 600SMS भी मिल रहे हैं। news और पढें: Airtel लाया स्पेशल वैलेंटाइन फीचर, रिचार्ज के साथ कह पाएंगे अपने दिल की बात

अन्य बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो एयरटेल इस नए रिचार्ज प्लान (Airtel Recharge) में Apollo 24/7 और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इस में फ्री हेलो ट्यून मिल भी मिल रही है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के। news और पढें: T20 World Cup फ्री में देखें JioHotstar पर LIVE, Jio, Airtel और Vi के ये 5 सस्ते प्रीपेड प्लान सबके लिए हैं बेस्ट

OTT बेनेफिट

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान OTT लवर्स को नाखुश कर सकता है, क्योंकि इसमें OTT का सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जा रहा है। वैलिडिटी की बात करें, तो इस पैक में 56 दिन की वैधता मिलती है।

499 रुपये वाले प्लान की डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में T20 World Cup के लिए नया प्लान रिलीज कया था। इस पैक में रोजाना 3GB डेटा दिया जा रहा है। इसमें तीन महीने के लिए Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। यही नहीं प्लान में 20 OTT का एक्सेस भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इस प्लान को रिचार्ज करके यूजर्स फोन पर एचडी क्वालिटी में मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे पहले टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अप्रैल में यूजर्स के लिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक को बाजार में उतारा था। इस पैक की कीमत 133 रुपये प्रति दिन के हिसाब से रखी गई है। इसमें यूजर्स को मुफ्त में सिम मिलेगी, जिससे यूजर्स इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।