Follow Us on

Mi 11X Pro 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 108MP कैमरा वाले फोन को सस्ते में घर लाने का मौका

शाओमी के शानदार स्मार्टफोन्स में से एक Mi 11X Pro 5G है। इस डिवाइस में 108MP कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर दिए गए हैं। अगर आप इस फोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। दरअसल, यह फोन ऑफिशियल वेबसाइट पर बंपर ऑफर्स के साथ लिस्ट है, जिनके बारे में हम आपको नीचे डिटेल में बताने वाले हैं।

zoom icon
15

Mi 11X Pro 5G Display

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2400x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 900 निट्स है। इसकी स्क्रीन को HDR10+ और MEMC का सपोर्ट मिला है। फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla प्रोटेक्शन ग्लास भी लगा है।

zoom icon
25

Mi 11X Pro 5G Processor

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह हैंडसेट Android 12 पर काम करता है।

zoom icon
35

Mi 11X Pro 5G Camera

एमआई 11एक्स प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 108MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। डिवाइस के फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

Mi 11X Pro 5G Battery

कंपनी ने Mi 11X Pro में 4520mAh की बैटरी दी है। इसको 33W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के साथ वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
55

Mi 11X Pro 5G Price And Offers

शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह 5G मोबाइल फोन 33,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस कीमत में 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। ICICI बैंक की नेट बैकिंग सेवा से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 7000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा, Mi 11X Pro 5G को सस्ती ईएमआई और 21,600 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है।