Follow Us on

धांसू फीचर वाले Xiaomi 11 Lite NE 5G पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, हाथ से न निकलने दें डील

Xiaomi 11 Lite NE 5G शानदार डिवाइस में से एक है। यह डिवाइस इस वक्त अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट पर धमाकेदार डिस्काउंट के साथ लिस्ट है। आइए नीचे गैलरी में फोन की कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

Xiaomi 11 Lite NE 5G का डिस्प्ले

शाओमी के इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, रेजलूशन 2400x1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसकी स्क्रीन को HDR 10+ का सपोर्ट मिला है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक दिया गया है।

zoom icon
25

Xiaomi 11 Lite NE 5G का कैमरा

शाओमी 11 लाइट एनई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका मेन लेंस 64MP का है। इसके अलावा, सेटअप में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का टेली मैक्रो सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

Xiaomi 11 Lite NE 5G का प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 778G चिपसेट सहित 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट Android 12 पर काम करता है।

zoom icon
45

Xiaomi 11 Lite NE 5G की बैटरी

कंपनी ने इस हैंडसेट में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4250mAh की बैटरी दी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

zoom icon
55

Xiaomi 11 Lite NE 5G की कीमत और ऑफर

Xiaomi 11 Lite NE के 6GB RAM वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, इसका 8GB रैम मॉडल 25,999 रुपये में बिक रहा है। इस डिवाइस की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदारी करने पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, 16,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अब अमेजन इंडिया की बात करें, तो यह मोबाइल 1,242 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 24,699 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ लिस्ट है।