Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Feb 10, 2023, 12:45 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Feb 10, 2023, 12:45 PM (IST)
इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का 10-बिट एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, टच सैंपलिंग रेट 240Hz, रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 2400x1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन HDR 10+ सपोर्ट करती है। साथ ही, डिवाइस में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
शाओमी का यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें मुख्य सेंसर 64MP का है। जबकि अन्य लेंस के तौर पर सेटअप में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का टेली मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा, मोबाइल के फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है।
शाओमी 11 लाइट एनई 5G में 4250mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वजन 158 ग्राम और थिकनेस 6.81mm है। इसकी लंबाई 160.53mm है।
इस फोन के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट से इसकी खरीद पर चुनिंदा बैंकों की तरफ से 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि IndusInd बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर और जीरो इंटरेस्ट पर ईएमआई ऑफर की जा रही है।