Follow Us on

Vivo X80 5G पर 2000 से ज्यादा का डिस्काउंट, प्रीमियम फीचर वाले फोन को सस्ते में घर लाने का मौका

Vivo X80 5G पर इस वक्त धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर आप मोबाइल फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। इसमें एमोलेड डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट की कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

zoom icon
15

Vivo X80 5G Display

Vivo X80 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 2400 x 1080 रेजलूशन सपोर्ट करती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

zoom icon
25

Vivo X80 5G Camera

कंपनी ने इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें एक 50MP का मेन लेंस और दो 12MP के सेंसर मौजूद हैं। जबकि वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। इसका कैमरा नाइट, पोट्रेट और स्लो-मोशन जैसे फीचर सपोर्ट करता है।

zoom icon
35

Vivo X80 5G Processor

यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ आता है। इसमें सीमलेस फंक्शनिंग के लिए 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।

zoom icon
45

Vivo X80 5G Battery

वीवो एक्स 80 स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरफ्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

zoom icon
55

Vivo X80 5G Price And Offers

वीवो का यह स्मार्टफोन ऑफिशियल वेबसाइट पर कॉस्मिक ब्लैक और अर्बन ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 54,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। अब फोन पर मिलने वाली डील की बात करें, तो HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है। इसके अलावा, मोबाइल फोन पर 15 दिन रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी मिल रही है।