Follow Us on

फ्लैगशिप फीचर्स वाले Vivo फोन पर आया कमाल का Offer, खरीदने पर वापस मिलेंगे 4000 रुपये

Vivo X200 Pro 5G 4000 cashback offer flipkart deal price in india specification features: वीवो एक्स 200 प्रो 5जी पर धमाकेदार डील आई है। इसे अभी कम दाम में घर लाया जा सकता है।

zoom icon
18

Vivo X200 Pro 5G Screen

वीवो एक्स 200 प्रो 5जी स्मार्टफोन को 6.78 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इस फोन की स्क्रीन का रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
28

Vivo X200 Pro 5G Chip

मल्टी-टास्किंग, स्मूथ वर्किंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वीवो एक्स 200 प्रो मोबाइल फोन में MediaTek 9400 ऑक्टा-कोर 3nm प्रोसेसर दिया है। इसके साथ स्मार्टफोन में Immortalis-G925 GPU मिलता है। इसकी रैम 16 जीबी है। इसमें 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें आप अपनी फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं।

zoom icon
38

Vivo X200 Pro 5G Camera

शानदार फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए Vivo X200 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT प्राइमरी सेंसर मिलता है। यह OIS से लैस है। इसके अलावा, कैमरा सेटअप में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। साथ में 50MP का टेलीफोटो सेंसर दिया है।

zoom icon
48

Vivo X200 Pro 5G Selfie Camera

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए Vivo X200 Pro फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें Snapshot, Landscape, Portrait, Photo, Video, Portrait Video, High Resolution, Pano, Ultra HD Document, Slow-mo, Time-lapse, Stage, Pro और Cultural जैसे स्पेक्स मिलते हैं।

zoom icon
58

Vivo X200 Pro 5G Battery

वीवो ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसे 90W फ्लैश फास्ट चार्जिंग की मदद से जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इस 5जी फोन की डायमेंशन 162.36 × 75.95 × 8.49 mm और वजन 223 ग्राम है।

zoom icon
68

Vivo X200 Pro 5G Other Specs

Vivo X200 Pro फोन में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए 5जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसके साथ फोन में Accelerometer, Ambient Light, Motor, Gyroscope, E-compass और Proximity जैसे सेंसर मिलते हैं।

zoom icon
78

Vivo X200 Pro 5G Price

वीवो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 1,01,999 रुपये की बजाय 94,999 रुपये में लिस्ट है। इस प्राइस में 7 प्रतिशत की छूट शामिल है। इस दाम में 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसे Cosmos Black और Titanium Grey कलर में ऑर्डर किया जा सकता है।

zoom icon
88

Vivo X200 Pro 5G Deals

SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से वीवो एक्स 200 प्रो स्मार्टफोन को खरीदने पर 4000 रुपये का ऑफ मिल रहा है। यह कैशबैक ऑफर है। इसके अलावा, स्मार्टफोन पर 36 महीने के लिए 3340 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर 60,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।