Follow Us on

Vivo X Fold5 5G की कीमत में 15000 रुपये की गिरावट, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ अभी खरीदें शानदार फोन

Vivo X Fold5 5G get 15000 instant discount 50mp camera 6000 mah battery featured smartphone price in india specs: छप्परफाड़ डिस्काउंट पर वीवो के फोल्डेबल फोन को खरीदने का चांस है।

zoom icon
18

Vivo X Fold5 5G Battery

Vivo X Fold5 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बैटरी को 80W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। इस फोन की डायमेंशन ओपन होने पर 159.68×142.29×4.3mm है।

zoom icon
28

Vivo X Fold5 5G Screen

कंपनी ने Vivo X Fold5 5G में 6.53 इंच की कवर स्क्रीन दी है। इसका रेजलूशन 2748 × 1172 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इस पर Armor Glass लगा है। वहीं, फोन में 8.03 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला मेन डिस्प्ले मिलता है। इसमें Dolby Vision दिया गया है।

zoom icon
38

Vivo X Fold5 5G Camera

Vivo X Fold5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को 50MP के Sony IMX921 सेंसर के साथ उतारा गया है। इसके साथ हैंडसेट में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इस सेटअप को Zeiss ने तैयार किया है।

zoom icon
48

Vivo X Fold5 5G Front Cam

वीवो के इस फोल्डेबल फोन में 20MP का कैमरा दिया है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसके साथ हैंडसेट में पोट्रेट, फोटो, वीडियो, स्लो मोशन और टाइम-लैप्स जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
58

Vivo X Fold5 5G Processor

कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। यह क्वालकॉम की पावरफुल चिप है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.3GHz*1+3.0GHz*2+3.2GHz*3+2.3GHz*2 है। इसमें 512GB स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
68

Vivo X Fold5 5G Other Specs

Vivo X Fold5 5G Android 15 पर बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस को IPX8, IPX9, IPX9+, IP5X की रेटिंग दी गई है। यानी कि यह डिवाइस पानी में गिरने के बाद भी काम करेगा।

zoom icon
78

Vivo X Fold5 5G Price

Vivo X Fold5 फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत 149,999 रुपये है। इस भाव में 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह ग्राहकों के लिए Titanium Grey कलर में अवेलेबल है।

zoom icon
88

Vivo X Fold5 5G Deals

वीवो के इस स्मार्टफोन को ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर पूरे 15000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस पर एक्सचेंज डील दी जा रही है। साथ ही, फोल्डेबल फोन पर नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।