Follow Us on

Vivo V27 Pro पर मिल रही बंपर छूट, कर्व्ड डिस्प्ले वाले महंगे फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

Vivo V27 Pro कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक है और यह इस वक्त ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध है। इस डिवाइस शानदार डिस्काउंट ऑफर व डील दी जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए गैलरी में जानते हैं फोन की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से।

zoom icon
15

Vivo V27 Pro Camera

बढ़िया फोटो क्लिक करने के लिए Vivo V27 Pro के रियर में 50MP का प्राइमरी, 8MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

zoom icon
25

Vivo V27 Pro Display

वीवो के इस मोबाइल में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा, हैंडसेट में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
35

Vivo V27 Pro Processor

फास्ट प्रोसेसिंग के लिए Vivo V27 Pro में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट दी गई है। साथ ही, फोन में 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

zoom icon
45

Vivo V27 Pro Battery

इस मोबाइल में 4600mAh की बैटरी दी गई है। इसको 66W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ से लेकर वाई-फाई और USB टाईप-सी पोर्ट तक दिया गया है।

zoom icon
55

Vivo V27 Pro Price and Offer

फ्लिपकार्ट पर Vivo V27 Pro का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसका 12GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ बिक रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर कुल 4,250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि EMI विकल्प चुनने पर 1750 रुपये की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं फोन पर वेलकम बोनस और 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।