Follow Us on

Vivo के धांसू स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलता है 32MP का सेल्फी कैमरा

Vivo के कर्व्ड स्क्रीन वाले शानदार स्मार्टफोन Vivo V25 Pro 5G को सस्ते में घर लाने का सुनहरा मौका है। इस स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट से लेकर 20 हजार तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। आइए गैलरी में फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

Vivo V25 Pro 5G का डिस्प्ले

Vivo V25 Pro हैंडसेट में 6.56 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 2376×1080 पिक्सल रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में सुरक्षा के लिहाज से फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
25

Vivo V25 Pro 5G का कैमरा

कंपनी ने Vivo V25 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 64MP का मेन लेंस, 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

Vivo V25 Pro 5G का प्रोसेसर

वीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें एक्सटेंडेड रैम के साथ 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

Vivo V25 Pro 5G की बैटरी

वीवो वी 25 प्रो स्मार्टफोन में 4830mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए USB टाईप-सी पोर्ट मिलता है। साथ ही, इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Vivo V25 Pro 5G की कीमत और ऑफर

Vivo V25 Pro का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट पर 35,999 रुपये की कीमत में बिक रहा है। इसकी कीमत 4000 रुपये की छूट शामिल है। बैंक ऑफर्स पर नजर डालें, तो ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Federal और HSBC बैंक डिवाइस पर 10 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। इतना ही नहीं वीवो वी 25 प्रो पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 1,729 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है।