Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 04, 2026, 01:57 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 04, 2026, 01:57 PM (IST)
Vivo T4 Ultra को Meteor Grey और Phoenix Gold कलर में पेश किया गया है। इस फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
वीवो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300+ 5G प्रोसेसर से लैस है। इसका सीपीयू कोर काउंट 8 और प्रोसेस नॉड 4nm है। क्लॉक स्पीड की बात करें, तो यह 1 × 3.4 GHz + 3 × 2.85 GHz + 4 x 2.0 GHz है।
Vivo T4 Ultra फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें पहला 50MP का Sony IMX 921 लेंस, दूसरा 50MP का Sony IMX882 पेरीस्कोप सेंसर और तीसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है।
Vivo T4 Ultra 5G फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.45 है। इसमें नाइट, पोट्रेट, फोटो, वीडियो, लाइव वीडियो और डुअल व्यू जैसे कैमरा फंक्शन मिलते हैं।
इस स्मार्टफोन की बैटरी 5500mAh की है। इसको 90 वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसकी डायमेंशन 16.05 × 7.502 × 0.743 और वजन 192 ग्राम है।
Vivo T4 Ultra 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2800 × 1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 460 ppi है।
Vivo का यह स्मार्टफोन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लिस्ट है। इस फोन की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है। इसे ग्रे और गोल्ड कलर ऑप्शन में ऑर्डर किया जा सकता है।
इस 5जी स्मार्टफोन पर 2950 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इसमें 1950 रुपये का कैशबैक और 1000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, फोन को 6 महीने की 6417 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है।