Follow Us on

Vivo T4 5G पर बंपर Deal, 1029 रुपये महीना देकर घर लाएं 50MP कैमरा और 7300mAh बैटरी वाला फोन

Vivo T4 5G get 1029 emi in Flipkart Diwali Sale Check Price in India Specification Offers: फ्लिपकार्ट पर वीवो टी4 सस्ता हो गया है। इसे अभी खरीदने का सही मौका है।

zoom icon
18

Vivo T4 5G Camera

कंपनी ने Vivo T4 5G स्मार्टफोन में Aura लाइट के साथ-साथ 50MP का Sony IMX882 सेंसर और 2MP का डेप्थ लेंस दिया है। इस फोन के कैमरे से 4K 30 fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
28

Vivo T4 5G Front Camera

Vivo T4 स्मार्टफोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें 4के 30एफपीएस रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। इसमें पोट्रेट, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स और नाइट जैसे कैमरा फीचर मिलते हैं।

zoom icon
38

Vivo T4 5G Display

Vivo T4 5G में 6.77 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
48

Vivo T4 5G Chip

वीवो ने Vivo T4 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इसके साथ Adreno 720 GPU मिलता है। इसकी स्टोरेज 256 जीबी तक है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए 8 जीबी तक रैम दी गई है।

zoom icon
58

Vivo T4 5G Battery

घंटो काम करने के लिए Vivo T4 5G फोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें Accelerometer, Color Temperature, Ambient Light और Proximity जैसे सेंसर मिलते हैं।

zoom icon
68

Vivo T4 5G Connectivity

तगड़ी कनेक्टिविटी के लिए वीवो टी4 5जी में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। इस हैंडसेट की डायमेंशन 16.340 cm × 7.640 cm × 0.789 cm और वजन 199 ग्राम है।

zoom icon
78

Vivo T4 5G Price

वीवो टी4 5जी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन के 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। इस डिवाइस का 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल 22,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

Vivo T4 5G Deals

Vivo T4 फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 1,029 रुपये प्रति माह की EMI मिल रही है। इसके अलावा, हैंडसेट पर 16,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।