Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Jan 31, 2023, 12:45 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Jan 31, 2023, 12:45 PM (IST)
वीवो टी 1 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके अलावा हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलता है।
यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 2MP का मैक्रो और 2MP का बोके सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
स्मूथ फंक्शनिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वीवो टी 1 स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, 8GB तक RAM सहित 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
वीवो का यह डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस है। इसकी बैटरी को 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, USB टाईप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है।
Vivo T1 के 4GB RAM वेरिएंट को 14,499 रुपये और 6GB RAM वेरिएंट को 15,999 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका टॉप मॉडल यानी 8GB RAM वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक रहा है। HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर कुल 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Kotak और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर क्रमश: 10 प्रतिशत की छूट और 5 प्रतिशत का कैशबैक दे रहे हैं। इसके अलावा फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत 17,000 रुपये तक की छूट और 503 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।