Follow Us on

दुनिया के पहले प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ आया Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फोन, यहां देखें फर्स्ट लुक

Samsung Galaxy S26 Ultra launched With Privacy Display Check Here First Look Price in India Features: सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा को पेश कर दिया गया है।

zoom icon
18

Samsung Galaxy S26 Ultra Display

Samsung Galaxy S26 Ultra को प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी और कोई भी आपकी स्क्रीन को नहीं देख पाएगा। इसका साइज 6.9 इंच और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।

zoom icon
28

Samsung Galaxy S26 Ultra Processor

सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।

zoom icon
38

Samsung Galaxy S26 Ultra Camera

Samsung Galaxy S26 Ultra फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 200MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 10MP का टेलीफोटो लेंस और चौथा 50MP का टेलीफोटो लेंस है। इसमें 100X जूम भी मिलता है।

zoom icon
48

Samsung Galaxy S26 Ultra Battery

कंपनी ने गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा फोन में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 60 वॉट फास्ट चार्जिंग और 25 वॉट वायरलेस चार्जिंग मिली है। इसमें सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

zoom icon
58

Samsung Galaxy S26 Ultra Selfie Camera

Galaxy S26 Ultra में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसके जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
68

Samsung Galaxy S26 Ultra Other Specs

Samsung Galaxy S26 Ultra को IP68 की रेटिंग दी गई है। इस डिवाइस में सिम कार्ड स्लॉट, 4जी, 5जी, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाईफाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसका वजन 214 ग्राम है।

zoom icon
78

Samsung Galaxy S26 Ultra Price

Samsung Galaxy S26 Ultra फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये व 1,59,999 रुपये रखी गई है। इसका 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,89,999 रुपये में मिलेगा।

zoom icon
88

Samsung Galaxy S26 Ultra Pre-Booking

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्री-बुक किया जा सकता है।