Follow Us on

6000mAh बैटरी के साथ भारत आया Samsung Galaxy M14 5G, तस्वीरों में देखें First Look

सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M14 5G भारत में लॉन्च हो गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला वीवो और शाओमी जैसी कंपनियों के डिवाइस से होगा। आइए गैलरी में एम14 के पहले लुक को देखने के साथ जानते हैं उसकी कीमत और फीचर।

zoom icon
15

Samsung Galaxy M14 5G Display

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका साइज 6.6 इंच है। इसको Corning Gorilla Glass 5 का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में इनफिनिटी वी-नॉच भी दिया गया है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy M14 5G Camera

Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन लेंस, 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy M14 5G Processor

पावर के लिए इस हैंडसेट में Mali G68 GPU के साथ Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, मोबाइल में 6GB रैम और एक्सटेंडेबल 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह फोन Android 13 पर काम करता है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy M14 5G Battery

इस हैंडसेट में 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसको 25W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में पूरे 2 दिन तक काम करती है। साथ ही, इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई से लेकर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तक दिया गया है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M14 5G Price In India

इंडियन मार्केट में Samsung Galaxy M14 फोन को 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस डिवाइस को 21 अप्रैल से इंट्रोडक्टरी स्कीम के तहत 13,490 रुपये और 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही, बैंक डिस्काउंट जैसी डील भी मिलेंगी।