Follow Us on

Redmi Note 12 Pro 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, हजारों रुपये बचाने का शानदार मौका

शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर समर सेवर डेज सेल चल रही है, जिसमें शाओमी का लेटेस्ट डिवाइस Redmi Note 12 Pro 5G शामिल है। इस मोबाइल पर ढेरों ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इस हैंडसेट को सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए फोन की कीमत और मिलने वाली डील व ऑफर डिटेल में जानते हैं।

zoom icon
15

Redmi Note 12 Pro 5G Display

यह मोबाइल फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसको Dolby Vision व HDR10+ का सपोर्ट मिला है। साथ ही, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 Pro 5G Camera

शानदार फोटो क्लिक करने के लिए Redmi Note 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं, फोन में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मौजूद है।

zoom icon
35

Redmi Note 12 Pro 5G Battery

कंपनी ने अपने लेटेस्ट मोबाइल में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी है। यह 15 मिनट के चार्ज में पुरे दिन काम करने में सक्षम है। इसको 100 प्रतिशत चार्ज होने में 46 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
45

Redmi Note 12 Pro 5G Processor

इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर है। स्मूथ वर्किंग के लिए 8GB तक RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस Android 13 पर काम करता है।

zoom icon
55

Redmi Note 12 Pro 5G Price and Offers

फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 12 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल 26,999 रुपये में बिक रहा है। इसकी कीमत में 3000 रुपये का ऑफ शामिल है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि Axis बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं पेटीएम वॉलेट से फोन पर खरीदने पर 100 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। अन्य डील पर नजर डालें, तो नोट 12 प्रो पर नो-कॉस्ट ईएमआई और 24,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।