Follow Us on

50MP कैमरा वाले Redmi Note 11T 5G पर धमाकेदार ऑफर, मिल रहा 2000 रुपये का डिस्काउंट

रेडमी के शानदार स्मार्टफोन्स में से एक Redmi Note 11T 5G है। इस हैंडसेट पर बंपर डिस्काउंट जैसे धांसू ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए गैलरी में जानते हैं डिवाइस की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में।

zoom icon
15

Redmi Note 11T 5G का डिस्प्ले

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इसकी स्क्रीन 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करती है।

zoom icon
25

Redmi Note 11T 5G का कैमरा

रेडमी नोट 11टी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें पहला 50MP का मेन सेंसर और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसके जरिए 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा डिवाइस के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

Redmi Note 11T 5G का प्रोसेसर

Redmi Note 11T स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दी गई है। साथ ही, फोन में 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट Android 11 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है।

zoom icon
45

Redmi Note 11T 5G की बैटरी

रेडमी के इस हैंडसेट में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Redmi Note 11T 5G की कीमत और ऑफर

रेडमी नोट 11टी कंपनी की वेबसाइट पर दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में उपलब्ध है। इनकी कीमतें क्रमश: 16,999 और 18,499 रुपये है। Indusind बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, Mobikwik के वॉलेट का इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है।