Follow Us on

669 रुपये महीना देकर घर लाएं शानदार फीचर वाला Realme Narzo 50 5G, जल्दी उठाएं ऑफर का फायदा

रियलमी के शानदार स्मार्टफोन Realme Narzo 50 5G को आप इस समय Amazon India से सस्ते में खरीद सकते हैं। 5G डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट से लेकर सस्ती ईएमआई और 12 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर तक दिया जा रहा है। आइए गैलरी में फोन की कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

zoom icon
15

Realme Narzo 50 5G का डिस्प्ले

यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजलूशन 2408 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह हैंडसेट Android 12 बेस्ड Realme UI 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
25

Realme Narzo 50 5G का प्रोसेसर

रियलमी नार्जो 50 हैंडसेट में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ 6GB तक RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
35

Realme Narzo 50 5G का कैमरा

रियलमी के इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मेन लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

Realme Narzo 50 5G की बैटरी

यह 5G डिवाइस 5,000mAh की जंबो बैटरी के साथ आता है। इसको 33W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Realme Narzo 50 5G की कीमत और ऑफर

Realme Narzo 50 5G तीन वेरिएंट्स में आता है। अमेजन से इसके 4GB RAM+64GB स्टोरेज को 13,499 रुपये और 4GB RAM+128GB स्टोरेज को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि नार्जो 50 का 6GB RAM+128GB स्टोरेज मॉडल 17,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर HDFC और Citi बैंक की तरफ से 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, Kotak Mahindra बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,250 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, हैंडसेट को 669 रुपये की ईएमआई और 12,900 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है।