Follow Us on

POCO के 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का गोल्डन चांस

पोको के लेटेस्ट स्मार्टफोन POCO X5 Pro 5G पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं। इस हैंडसेट को कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। यह मोबाइल फोन 108MP कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। आइए फोन की कीमत और डील व ऑफर के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

POCO X5 Pro 5G का डिस्प्ले

पोको एक्स 5 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एफएचडी प्लस फ्लो AMOLED डॉट डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 5,000,000:1 है। इसकी स्क्रीन को सनलाइट डिस्प्ले और रीडिंग मोड का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
25

POCO X5 Pro 5G का कैमरा

इस मोबाइल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का वाइड एंगल, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

POCO X5 Pro 5G का प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए POCO X5 Pro में Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, मोबाइल फोन में 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह हैंडसेट लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

POCO X5 Pro 5G की बैटरी

पोको ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट में 5000mAh की जंबो बैटरी दी है, जो 67W टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

POCO X5 Pro 5G की कीमत और ऑफर

पोको एक्स 5 प्रो का 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। PNB बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, ईएमआई विकल्प चुनने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी है। इसके अलावा, पोको एक्स 5 प्रो को 20 हजार रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है।