Follow Us on

5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ POCO X5 5G, तस्वीरों में देखें फोन का लुक

POCO X5 5G स्मार्टफोन आज यानी 14 मार्च को भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 चिपसेट और सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी मिलती है। आइए नीचे जानते हैं पोको के नए डिवाइस की कीमत और फीचर के बारे में।

zoom icon
15

POCO X5 5G का डिस्प्ले

पोको के नए फोन में 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसका कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 4500000:1 है। इसके अलावा, मोबाइल में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
25

POCO X5 5G का प्रोसेसर

POCO X5 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही हैंडसेट में 8GB तक RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह हैंडसेट लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
35

POCO X5 5G का कैमरा

POCO X5 5G डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है। साथ ही, इसमें पोट्रेट, HDR, AI beauty और मूवी फ्रेम जैसे कैमरा फीचर का सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
45

POCO X5 5G की बैटरी

पोको एक्स 5 में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अतिरिक्त हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

zoom icon
55

POCO X5 5G की कीमत

इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत POCO X5 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, इसके दोनों मॉडल की असल कीमत क्रमश: 18,999 रुपये और 20,999 रुपये है। इस मोबाइल फोन की सेल 21 मार्च से शुरू होगी और ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट से लेकर नो-कॉस्ट ईएमआई और तगड़ा एक्सचेंज ऑफर तक मिलेगा।