Follow Us on

धांसू फीचर वाले OPPO Reno 8 5G पर 2000 से ज्यादा का डिस्काउंट, सीमित समय के लिए है ऑफर

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस वक्त OPPO Reno 8 5G धाकड़ ऑफर्स के साथ लिस्ट है, जिनका फायदा उठाकर आप डिवाइस को सस्ते में घर ला सकते हैं। आइए नीचे गैलरी में फोन की कीमत, फीचर और मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

OPPO Reno 8 5G का डिस्प्ले

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एचडी AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसको SGS Eye Care Display और नेटफ्लिक्स व अमेजन प्राइम का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

zoom icon
25

OPPO Reno 8 5G का कैमरा

ओप्पो रेनो 8 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

OPPO Reno 8 5G का प्रोसेसर

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट सहित 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

OPPO Reno 8 5G की बैटरी

Reno 8 5G स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी से लैस है, जिसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

OPPO Reno 8 5G की कीमत और ऑफर

OPPO Reno 8 का 8GB रैम वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत में 9000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। अब बैंक डिस्काउंट ऑफर की बात करें, तो चुनिंदा बैंकों की तरफ से 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, मोबाइल फोन पर ईएमआई और 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।