Follow Us on

OPPO Reno 15 Pro Mini पर 6499 रुपये का फाडू डिस्काउंट, सस्ते में मिलेंगे 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स

OPPO Reno 15 Pro Mini big discount offer see price in india specification features: ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी पर धमाल डिस्काउंट डील मिल रही है।

zoom icon
18

OPPO Reno 15 Pro Mini Screen

ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और लोकल पिक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। इसका रेजलूशन 2640 × 1216 पिक्सल है। इस पर सुरक्षा के लिए Crystal Shield Glass लगाया गया है।

zoom icon
28

OPPO Reno 15 Pro Mini Processor

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए OPPO Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G720 MC7 GPU मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
38

OPPO Reno 15 Pro Mini Camera

फोटोग्राफी के लिए रेनो 15 प्रो मिनी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पहला 200MP का मेन, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 50MP का पेरीस्कोप सेंसर मौजूद है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
48

OPPO Reno 15 Pro Mini Front Camera

OPPO Reno 15 Pro Mini में 50MP का कैमरा दिया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इस कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
58

OPPO Reno 15 Pro Mini Battery

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6200mAh की बैटरी मिलती है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसकी डायमेंशन 151.21×72.42×7.99mm है।

zoom icon
68

OPPO Reno 15 Pro Mini Other Details

OPPO ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स दिए गए हैं। इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है। इसका वजन 187 ग्राम है।

zoom icon
78

OPPO Reno 15 Pro Mini Price

OPPO Reno 15 Pro Mini को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल 64,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

OPPO Reno 15 Pro Mini Deals

इस डिवाइस को Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 3420 रुपये का डिस्काउंट और 3079 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह कुल 6499 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इस छूट के अलावा डिवाइस पर 9 महीने के लिए 7223 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।