Follow Us on

Oppo Find N2 Flip पर मिल रहा 9000 का तगड़ा डिस्काउंट, सस्ते में घर लाने का शानदार मौका

Oppo Find N2 Flip इस वक्त Flipkart पर बंपर डिस्काउंट के साथ लिस्ट है। इस डिवाइस को सस्ते में घर लाने का शानदार मौका है। आइए गैलरी में जानते हैं फोन की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से।

zoom icon
15

Oppo Find N2 Flip का डिस्प्ले

ओप्पो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक सेकेंडरी स्क्रीन भी मिलती है। इसका साइज 3.26 इंच है और इसका रेजलूशन 382×720 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Oppo Find N2 Flip का कैमरा

इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें पहला 50MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। वहीं, इस फोन का कैमरा नाइट, पोट्रेट, प्रो, मूवी, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

zoom icon
35

Oppo Find N2 Flip का प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए फ्लिप मोबाइल में Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ-साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

Oppo Find N2 Flip की बैटरी

कंपनी ने ओप्पो के इस लेटेस्ट डिवाइस में 4300mAh की बैटरी दी है। इसे 44W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ऑडियो जैक और ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Oppo Find N2 Flip की कीमत और ऑफर

ओप्पो के इस फ्लिप फोन की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। इस कीमत में 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। अब ऑफर की बात करें, तो HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 9000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि क्रेडिट कार्ड से ईएमआई विकल्प चुनने पर 5,250 रुपये की छूट दी जा रही है। IndusInd बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का ऑफ मिल रहा है।