Follow Us on

64MP कैमरा वाले OPPO F21s Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जल्दी उठाएं ऑफर का फायदा

OPPO F21s Pro स्मार्टफोन को खरीदने का शानदार मौका है। मोबाइल फोन पर बंपर डिस्काउंट से लेकर किफायती ईएमआई तक दी जा रही है। मुख्य फीचर की बात करें, तो यह फोन AMOLED डिस्प्ले, 64MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर के साथ आता है।

zoom icon
15

OPPO F21s Pro का डिस्प्ले

zoom icon
25

OPPO F21s Pro का प्रोसेसर

पावर के लिए ओप्पो के इस स्मार्टफोन में Adreno 610 जीपीयू के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, मोबाइल में 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

zoom icon
35

OPPO F21s Pro का कैमरा

ओप्पो एफ21एस प्रो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का आईआर लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसका कैमरा नाइट, प्रो, पोट्रेट और स्लो-मोशन जैसे फीचर सपोर्ट करता है।

zoom icon
45

OPPO F21s Pro की बैटरी

OPPO F21s Pro स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W सुपरफूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

OPPO F21s Pro की कीमत और ऑफर

ओप्पो का यह मोबाइल ऑफिशियल वेबसाइट पर 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है और चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने पर SBI बैंक की ओर से 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी है।