Follow Us on

जबरदस्त फीचर वाले OPPO F21s Pro 5G पर तगड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रहा धांसू ऑफर

OPPO F21s Pro 5G को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। यह फोन अमेजन इंडिया पर अच्छे ऑफर्स के साथ लिस्ट है। नीचे गैलरी में जानें स्मार्टफोन की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में।

zoom icon
15

OPPO F21s Pro 5G का डिस्प्ले

OPPO F21s Pro 5G स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट और 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करती है। वहीं, फोन के डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.80 प्रतिशत है।

zoom icon
25

OPPO F21s Pro 5G का कैमरा

इस मोबाइल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64MP का मेन लेंस, 2MP का मैक्रो और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

OPPO F21s Pro 5G प्रोसेसर

ओप्पो एफ 21एस प्रो स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर है। साथ ही, डिवाइस में 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।

zoom icon
45

OPPO F21s Pro 5G की बैटरी

ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसको 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है।

zoom icon
55

OPPO F21s Pro 5G की कीमत और ऑफर

ओप्पो के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि Federal बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर केवल 1000 रुपये की छूट मिल रही है। एक्सचेंज ऑफर के तहत ओप्पो के इस फोन को 19,050 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट पर 1,242 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर की जा रही है।