Follow Us on

प्रीमियम फीचर वाले OnePlus Nord 2T 5G को कम कीमत पर घर लाने का मौका, मिल रहा तगड़ा कैशबैक

OnePlus Nord 2T 5G पर इस समय अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। डिवाइस को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। प्रमुख फीचर की बात करें, तो नॉर्ड 2टी में AMOLED डिस्प्ले, 4,500mAh बैटरी के साथ-साथ 50MP का कैमरा और फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है।

zoom icon
15

OnePlus Nord 2T 5G Camera

OnePlus Nord 2T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मोनो लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
25

OnePlus Nord 2T 5G Display

OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें HDR10+ के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है।

zoom icon
35

OnePlus Nord 2T 5G Battery

कंपनी ने OnePlus Nord 2T 5G स्मूथ फंक्शनिंग के लिए 4,500mAh की बैटरी दी है। इसे 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल में Android 12 ओएस मिलता है।

zoom icon
45

OnePlus Nord 2T 5G Processor

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
55

OnePlus Nord 2T 5G Price and Offers

इस मोबाइल का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। वहीं, इसके 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप Mobikwik वॉलेट से डिवाइस खरीदते हैं, तो आपको 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।