Follow Us on

OLED डिस्प्ले और 48MP कैमरा वाले iPhone 17e को खरीदने का सही समय, मिल रहा 4000 का जंबो Discount

OLED Display 48MP Camera Featured iPhone 17e Get 4000 Discount Flipkart Offer Price in India and Specification: आईफोन 17ई की सेल आज से शुरू हो गई है। इसे बंपर छूट पर खरीदा जा सकता है।

zoom icon
18

IPhone 17e Display

आईफोन 17ई में 6.1 इंच का OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। इसकी ब्राइटनेस 800 निट्स और रेजलूशन 2532×1170 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन को HDR का सपोर्ट मिला है। इस पर सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 लगाया गया है।

zoom icon
28

IPhone 17e Chip

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आईफोन 17ई में A19 चिप और 4-कोर जीपीयू मिलता है। इसके अलावा, फोनमें 16-कोर Neural Engine भी दिया गया है। इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
38

IPhone 17e Camera

iPhone 17e में फोटोग्राफी के लिए 48MP का वाइड एंगल लेंस दिया है। इसका अपर्चर f/1.6 है। इसको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिला है। इसमें डॉल्बी विजन भी है। इसके जरिए 4के वीडियो शूट की जा सकती है।

zoom icon
48

IPhone 17e Front Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए आईफोन 17ई के फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर ƒ/1.9 है। यह ऑटो-फोकस से लैस है।

zoom icon
58

IPhone 17e Battery

iPhone 17e में बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। इसकी बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसको वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिली है।

zoom icon
68

IPhone 17e Other Specs

iPhone 17e में कनेक्टिविटी के लिए सिम कार्ड स्लॉट, ई-सिम, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
78

IPhone 17e Price

iPhone 17e फोन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट है। इस डिवाइस के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,900 रुपये है। इसका 512GB स्टोरेज वेरिएंट 84,900 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

IPhone 17e Deals

इस आईफोन पर Axis बैंक की तरफ से 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड यूज करने पर मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस पर 4,064 रुपये की EMI दी जा रही है।