Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 01, 2023, 02:49 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 01, 2023, 02:49 PM (IST)
यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का सोनी आईएमएक्स 766 सेंसर और 50MP का जेएन 1 अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। जबकि, सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसको HDR10+ का साथ मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
कंपनी ने इस मोबाइल में क्वालकॉम की Snapdragon 778G+ चिपसेट दी गई है। इसके साथ ही फोन में 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
नथिंगफोन 1 में 4,500mAh की बैटरी है। इसको 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज होती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
नथिंगफोन 1 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,499 रुपये में बिक रहा है। वहीं, इसके 256GB स्टोरेज मॉडल को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब ऑफर की बात करें, तो SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कुल 2000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि पेटीएम वॉलेट से खरीदारी करने पर 100 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इतना ही नहीं नथिंगफोन 1 को सस्ती ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।