Follow Us on

Moto G73 5G पर शानदार ऑफर, सिर्फ 633 रुपये महीना देकर घर लाएं 50MP कैमरे वाला फोन

बजट सेगमेंट के शानदार स्मार्टफोन्स में से एक Moto G73 5G है। फ्लिपकार्ट पर इस वक्त फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं, जिनका फायदा उठाकर आप मोबाइल को बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं डिवाइस की कीमत और उसपर मिलने वाले ऑफर के बारे में।

zoom icon
15

Moto G73 5G का डिस्प्ले

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

zoom icon
25

Moto G73 5G का प्रोसेसर

मोटो जी73 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 930 चिपसेट से लैस है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह फोन Android 13 ओएस पर काम करता है।

zoom icon
35

Moto G73 5G का कैमरा

Moto G73 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50MP का मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

Moto G73 5G की बैटरी

Moto G73 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसको 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसको यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और डुअल सिम जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Moto G73 5G की कीमत और ऑफर

मोटो जी73 फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। इस कीमत में 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। अब ऑफर की बात करें, तो स्मार्टफोन को 633 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 17,350 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है।