Follow Us on

जबरदस्त फीचर वाले Mi 11X 5G पर भारी डिस्काउंट, सस्ते में घर लाने का सुनहरा मौका

धांसू फीचर्स वाला Mi 11X 5G स्मार्टफोन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) पर आकर्षक ऑफर के साथ लिस्ट है। इस फोन को इस समय सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। आइए गैलरी में स्मार्टफोन की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

Mi 11X 5G Display

Mi 11X में 6.67 इंच का AMOLED डॉट डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसको HDR10+ सहित MEMC का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, स्क्रीन में Gorilla Glass 5 लगा है।

zoom icon
25

Mi 11X 5G Processor

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Mi 11X 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.2GHz है। साथ ही, हैंडसेट में 8GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।

zoom icon
35

Mi 11X 5G Camera

शाओमी के इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 48MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का टेलीफोटो लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Mi 11X 5G Battery

यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4520mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में वाई-फाई से लेकर USB टाईप-सी पोर्ट तक दिया गया है।

zoom icon
55

Mi 11X 5G Price And Offers

अमेजन इंडिया से Mi 11X 5G स्मार्टफोन के 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका टॉप 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में बिक रहा है। सबसे पहले बैंक ऑफर की बात करें, तो HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, IDBI बैंक की तरफ से 500 रुपये का ऑफ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, ग्राहक Mi 11X को 18,050 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर और 1,433 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर घर ला सकते हैं।