Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Feb 12, 2023, 12:32 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Feb 12, 2023, 12:32 PM (IST)
इस मोबाइल फोन में 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 2404 × 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। खास बात यह है कि इसकी स्क्रीन HDR 10+ सपोर्ट करती है।
यह 5G डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में 16MP का कैमरा दिया गया है।
आईक्यू जेड 6 प्रो स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में Android 12 के साथ 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
आईक्यू जेड 6 प्रो स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। इसे 66W फ्लैश चार्ज की मदद से चार्ज किया जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ व USB टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
अमेजन पर इस वक्त आईक्यू जेड 6 प्रो 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि SBI और Federal बैंक के क्रेडिट कार्ड से स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, फोन पर 1,051 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर ग्राहक इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।