Follow Us on

मात्र 669 रुपये महीना देकर घर लाएं iQOO का यह 5G फोन, 50MP के साथ मिलती है 5000mAh बैटरी

iQOO Z6 Lite 5G एफएचडी डिस्प्ले, 50MP कैमरा, Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर के साथ आता है। इस फोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। गैलरी में फोन की कीमत और मिलने वाले ऑफर के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

IQOO Z6 Lite 5G का डिस्प्ले

कंपनी ने Z6 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका FHD+ रेजलूशन है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
25

IQOO Z6 Lite 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z6 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पहला 50MP का मेन सेंसर और दूसरा 2MP का अन्य लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए मोबाइल फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

IQOO Z6 Lite 5G का प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए iQOO Z6 Lite 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल Android 12 पर काम करता है।

zoom icon
45

IQOO Z6 Lite 5G की बैटरी

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

zoom icon
55

IQOO Z6 Lite 5G की कीमत और ऑफर

iQOO Z6 Lite 5G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 13,999 रुपये की कीमत में अवेलेबल है। वहीं, इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही, Yes बैंक की ओर से 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, आईक्यू जेड 6 लाइट पर 12,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 669 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है।