Follow Us on

iQOO Neo 7 5G पर मिल रहा धमाकेदार Discount, दमदार फीचर वाले फोन को सस्ते में खरीदने का गोल्डन चांस

आईक्यू के लेटेस्ट डिवाइस iQOO Neo 7 5G को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है। दरअसल, यह स्मार्टफोन इस समय अमेजन इंडिया साइट पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट है। आइए गैलरी फोन की कीमत, फीचर और ऑफर से जुड़ी डिटेल जानते हैं।

zoom icon
15

IQOO Neo 7 5G का डिस्प्ले

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

zoom icon
25

IQOO Neo 7 5G का कैमरा

आईक्यू निओ 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करने वाला 64MP का मेन लेंस, 2MP का बोकेह और 2MP का मैक्रो सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

IQOO Neo 7 5G का प्रोसेसर

पावर के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है।

zoom icon
45

IQOO Neo 7 5G की बैटरी

iQOO Neo 7 5G में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलते हैं।

zoom icon
55

IQOO Neo 7 5G की कीमत और ऑफर

आईक्यू का यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। SBI और HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से मोबाइल फोन खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, मोबाइल फोन पर 1,433 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।