Follow Us on

iQOO 9T 5G पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका

iQOO 9T 5G कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर आप इसे बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए गैलरी में मोबाइल फोन की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

IQOO 9T 5G की स्क्रीन

iQOO 9T 5G में 6.78 इंच का एचडी प्लस ई5 AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। निजी डेटा की सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
25

IQOO 9T 5G की चिपसेट

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए iQOO 9T में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, हैंडसेट में 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
35

IQOO 9T 5G का कैमरा

यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का पोट्रेट लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

IQOO 9T 5G की बैटरी

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 4700mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और टाईप-सी वाला यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
55

IQOO 9T 5G की कीमत और ऑफर

आईक्यू 9टी का 8GB RAM वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB RAM वेरिएंट 54,999 रुपये में ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस डिवाइस को ब्लैक व व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। अब ऑफर की बात करें, तो ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 15 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी सहित नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है।