Follow Us on

iQOO 9T 5G पर 5000 रुपये की छूट, दमदार फीचर वाले फोन सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका

iQOO 9T 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह डिवाइस इस वक्त ऑफिशियल वेबसाइट पर तगड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट है। अगर आप 9टी स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास शानदार अवसर है। आइए गैलरी में मोबाइल फोन के फीचर, कीमत और ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं।

zoom icon
15

IQOO 9T 5G का डिस्प्ले

iQOO 9t स्मार्टफोन में 6.78 इंच का HD+ E5 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

zoom icon
25

IQOO 9T 5G का प्रोसेसर

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इसमें 8GB RAM सहित 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यही नहीं फोन में एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट भी मिलता है।

zoom icon
35

IQOO 9T 5G का कैमरा

आईक्यू 9टी हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन लेंस, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12MP का पोट्रेट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, डिवाइस के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

IQOO 9T 5G की बैटरी

आईक्यू ने इस मोबाइल फोन में 4700mAh की जंबो बैटरी दी है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी के लिहाज से मोबाइल फोन में डुअल-सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

zoom icon
55

IQOO 9T 5G की कीमत और ऑफर

यह मोबाइल फोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 49,999 रुपये और 54,999 रुपये है। अब बैंक डिस्काउंट की बात करें, तो ICICI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, अमेजन इंडिया पर यह फोन नो-कॉस्ट ईएमआई और 16,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ लिस्ट है।