Follow Us on

120W फास्ट चार्जिंग वाले iQOO 9 Pro 5G पर धमाकेदार ऑफर, मिल रहा 8000 रुपये का डिस्काउंट

iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। डिवाइस पर 7 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन पर 26 हजार तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। मुख्य फीचर की बात करें, तो यह डिवाइस AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon️ 8 Gen 1 चिपसेट, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

zoom icon
15

IQOO 9 Pro 5G का डिस्प्ले

आईक्यू 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.78 इंच का एचडी AMOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 3200 x 1440 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।

zoom icon
25

IQOO 9 Pro 5G का कैमरा

आईक्यू ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का मेन लेंस, 50MP का वाइड एंगल और 16MP का पोट्रेट सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

IQOO 9 Pro 5G का प्रोसेसर

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन में Snapdragon️ 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, 5G डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह हैंडसेट लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

IQOO 9 Pro 5G की बैटरी

आईक्यू के स्मार्टफोन में 4700mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं।

zoom icon
55

IQOO 9 Pro 5G की कीमत और ऑफर

आईक्यू 9 प्रो का 8GB RAM वेरिएंट अमेजन इंडिया पर 57,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके टॉप मॉडल यानी 12GB RAM वेरिएंट को 62,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 8 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि HSBC बैंक की तरफ से पांच प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके अलावा फोन को 3,009 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 26,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।