Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Jan 23, 2023, 12:39 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Jan 23, 2023, 12:39 PM (IST)
यह 5G स्मार्टफोन 6.6 इंच के फुल एचडी प्लस HyperVision Gaming-Pro डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इनफिनिक्स हॉट 20 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें पहला 50MP का लेंस और दूसरा AI सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।
इनफिनिक्स ने बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हॉट 20 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 चिपसेट दी है। इसके साथ ही फोन में 6GB तक RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह हैंडसेट Android 12 पर काम करता है।
Infinix HOT 20 स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
इनफिनिक्स हॉट 20 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से 12,499 रुपये और 128GB स्टोरेज मॉडल को 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस की कीमत में 5500 रुपये की छूट शामिल है। HSBC व Federal बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, Axis बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा फोन को 434 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई और 11,750 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर पर खरीदा जा सकता है।