Follow Us on

Flipkart Month End Mobile Fest सेल शुरू, इन स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Flipkart की Month End Mobile Fest सेल आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो गई है, जो कि 30 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में सैमसंग और वीवो जैसे ब्रांड के डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसका फायदा उठाकर आप फोन को सस्ते में घर ले जा सकते हैं। आइए गैलरी में फ्लिपकार्ट सेल की टॉप स्मार्टफोन डील के बारे में।

zoom icon
15

Realme 11 Pro+ 5G

यह डिवाइस फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये में बिक रहा है। Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये की छूट और पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही, मोबाइल पर किफायती ईएमआई और 27 हजार से ज्यादा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस डिवाइस में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी और Dimensity 7050 प्रोसेसर भी है।

zoom icon
25

SAMSUNG Galaxy F54 5G

फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का मोबाइल फोन 29,999 रुपये में बिक रहा है। HDFC के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, फोन पर 3,334 प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई और 26,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस डिवाइस में 108MP का कैमरा और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में एचडी प्लस डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी मिलती है।

zoom icon
35

Vivo V27 5G

वीवो का स्मार्टफोन 32,999 रुपये में उपलब्ध है। इस डिवाइस में HDFC बैंक की तरफ से 2500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही फोन पर 30 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में Mediatek Dimensity 7200 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।

zoom icon
45

OPPO Reno10 Pro 5G

ओप्पो रेनो 10 प्रो स्मार्टफोन 39,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ अवेलेबल है। इसकी कीमत में 5000 रुपये की छूट शामिल है। इसके अलावा, Axis और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं फोन पर सस्ती ईएमआई और 35000 से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस डिवाइस में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही मोबाइल में कर्व्ड डिस्प्ले, 4600mAh की बैटरी और Snapdragon 778G प्रोसेसर मिलता है।

zoom icon
55

Nothing Phone (2)

यह नथिंग का लेटेस्ट डिवाइस है। इस मोबाइल की कीमत 44,999 रुपये से शुरू होती है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI मिल रही है। अब फीचर पर नजर डालें, तो फोन में 6.7 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP कैमरा, 4700mAh की बैटरी और Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है।