Follow Us on

Oppo F19 Pro+ 5G पर धमाकेदार ऑफर, चार कैमरे वाले फोन को 624 रुपये महीना देकर लाएं घर

Flipkart पर जारी बिग सेविंग डेज सेल में OPPO के शानदार स्मार्टफोन F19 Pro+ 5G पर अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। इस फोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। आइए गैलरी में फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और मिलने वाले ऑफर के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

Oppo F19 Pro+ 5G का डिस्प्ले

Oppo F19 Pro+ 5G में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 800 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
25

Oppo F19 Pro+ 5G का प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए कंपनी ने इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 800U के साथ-साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है।

zoom icon
35

Oppo F19 Pro+ 5G का कैमरा

Oppo F19 Pro+ 5G के रियर पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 48MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड, 2MP का मैक्रो और मोनो सेंसर मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Oppo F19 Pro+ 5G की बैटरी

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,310mAh की बैटरी दी गई है। इसमें चार्जिंग यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Oppo F19 Pro+ 5G की कीमत और ऑफर

Oppo F19 Pro+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। इसकी कीमत में 12 हजार का डिस्काउंट शामिल है। Citi व ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Axis बैंक की तरफ से 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन को 624 रुपये की शुरुआती ईएमआई और 17,300 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी खरीदा जा सकता है।