Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 07, 2025, 09:50 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 07, 2025, 09:50 AM (IST)
आईफोन 15 लेटेस्ट ios 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फास्ट वर्किंग के लिए मोबाइल फोन में 5-core GPU के साथ A16 Bionic चिप दी गई है। इसमें 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
एप्पल का मोस्ट पॉपुलर स्मार्टफोन आईफोन 15 डुअल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इस फोन के कैमरे के माध्यम से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
iPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलता है। इसमें Dynamic Island फीचर दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसका बैक-पैनल ग्लास का बना है।
इस आईफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इससे शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकती है। इसमें प्रो, पोट्रेट, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
Apple का कहना है कि आईफोन 15 की बैटरी फुल चार्ज में 26 घंटे तक काम करने में सक्षम है। इसको USB-C की मदद से फटाफट चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से आईफोन 15 5जी फोन में फिजिकल सिम स्लॉट, ई-सिम, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
iPhone 15 फोन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर कई शानदार कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,999 रुपये है। इसका 256GB स्टोरेज मॉडल 68,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 81,900 रुपये में मिल रहा है।