Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 05, 2026, 12:15 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 05, 2026, 12:15 PM (IST)
दिल्ली और नोएडा में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस कारण तापमान बहुत बढ़ गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गई है। इस गर्मी से बचने के लिए AC के साथ Cooler को खूब इस्तेमाल किया जा रहा है।
आप अपने लिए एयर कूलर खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यह फोटो गैलरी आपके काम आने वाली है।
हम आपको यहां अमेजन पर उपलब्ध चुनिंदा एयर कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 5000 रुपये से कम है। इनसे आपको जबरदस्त कूलिंग मिलेगी। आपका रूम मिनटों में ठंडा हो जाएगा। साथ ही, दमदार फैन और स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। आइए इन बजट में आने वाले एयर कूलर पर डालते हैं एक नजर...
Bajaj का यह एयर कूलर 24 लिटर वॉटर टैंक के साथ आता है। इसमें Honeycomb कूलिंग पैड लगाकर ठंडी हवा का लुफ्त उठाया जा सकता है। यह 16 फीट तक हवा फेंकने में सक्षम है। इस पर 3 साल की वारंटी मिल रही है। यह व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इसकी कीमत 4799 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
Cadlec के इस एयर कूलर में हाई-परफॉर्मेंस वाली मोटर लगाई गई है। इसमें 9 इंच का ब्लेड मिलता है। इसकी टैंक की कैपेसिटी 40 लिटर है, जिससे आप घंटों ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। यह बिजली भी कम इस्तेमाल करता है। इस पर 2 साल की वारंटी मिल रही है। इसे 4549 रुपये में घर लाया जा सकता है।
इस एयर कूलर को 9 इंच के ब्लेड के साथ लाया गया है। इसका उपयोग घर से लेकर ऑफिस कैबिन तक में किया जा सकता है। इसमें ऑटो-स्विंग की सुविधा मिलती है। इसमें एक बार में 12 लीटर पानी फिल किया जा सकता है। इसका प्राइस 4390 रुपये है।
यह एयर कूलर छोटे रूम के लिए परफेक्ट है। इस कूलर में व्हील लगे हैं, जिससे आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें हाई-एयर डिलीवरी सिस्टम दिया गया है। इसे अमेजन इंडिया से 4549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस एयर कूलर का साइज कॉम्पेक्ट है। इसे छोटे कमरे के लिए बनाया गया है। इसका टैंक 12 लीटर का है। इसमें हैवी-ड्यूटी वाली मोटर लगी है, जो घंटों हवा फेंकने में सक्षम है। इसकी कीमत 3999 रुपये है। यह अमेजन पर उपलब्ध है।