Follow Us on

बनना है गेमिंग स्ट्रीमर ? इन डिवाइस को लेकर तैयार करें खुद का स्ट्रीमिंग सेटअप

आपको गेम खेलना पसंद है और स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप बजट में स्ट्रीमिंग सेटअप तैयार कर पाएंगे।

zoom icon
18

Desktop

Trixis Fire 5515 i5 4th Generation CPU है। यह H81 मदरबोर्ड के साथ आता है। इसमें 16GB DDR3 रैम और 512 GB स्टोरेज मिलती है। इसे अमेजन से 13,379 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है।

zoom icon
28

Monitor

ZEBRONICS के गेमिंग मॉनिटर की असल कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन यह अमेजन पर 7999 रुपये में मिल रहा है। इसका स्क्रीन साइज 24 इंच है और रेजलूशन 1920x1080 पिक्सल है। इसकी पीक ब्राइटनेस 280 निट्स है। इसमें इन-बिल्ट स्पीकर भी हैं।

zoom icon
38

Microphone

FDUCE M160 माइक्रोफोन को गेमिंग के लिए बनया गया है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इसमें RGB लाइट लगी हैं। इसमें वॉल्यूम कंट्रोलर से लेकर म्यूट बटन तक मिलता है। इसे पीसी और लैपटॉप के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 1,699 रुपये है।

zoom icon
48

Face Cam

Logitech Brio 100 को ऑनलाइन मीटिंग और स्ट्रीमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। फीचर्स पर नजर डालें, तो कैम में प्राइवेसी के लिए शटर दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन माइक मिलता है। इसको अमेजन से 2,995 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
58

Headphone

ZEBRONICS Havoc प्रीमियम गेमिंग हेडफोन है। इसकी साउंड क्वालिटी शानदार है। इसमें सॉफ्ट-ईयर कुशन लगे हैं। साथ ही, गेमिंग एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए RGB लाइट लगाई गई है। इसे 1699 रुपये में Amazon से ऑर्डर किया जा सकता है।

zoom icon
68

Streaming Light

स्ट्रीमिंग के लिए GiftMax LED Fill Light का उपयोग किया जा सकता है। इसमें कलर टेम्परेचर सेट करने की सुविधा मिलती है। इसका वजन भी कम है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

zoom icon
78

App

Touch Portal बेहद खास ऐप है। यह कंट्रोल सेंटर की तौर पर काम करता है। इसके जरिए आप आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे गूगल प्ले-स्टोर से बिना चार्ज के फोन में डाउनलोड किया जा सकता है।

zoom icon
88

Pic (2)

पिछली स्लाइड में बताए गए डिवाइस से बेसिक गेमिंग स्ट्रीमिंग सेटअप तैयार किया जा सकता है।